Trusted by 1M+ creators

ऑनलाइन मूवी मेकर

हमारे ऑनलाइन मूवी मेकर का उपयोग करके शानदार फिल्में बनाएं

किसी क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता नहीं

ऑनलाइन मूवी मेकर

4.6

2,100+ समीक्षाएँ

Visa logo
Venture Foods logo
Merck logo
Target logo
Pentax logo
Procter & Gamble logo
Meta company logo with infinity symbol and text 'Meta' in gray.
Amazon logo with company wordmark and the brand's signature curved smile.
Google logo
BBC logo featured in VEED's customer showcases.
NBCUniversal
UBS logo with stylized snowflake symbol and text.
Netflix logo in gray lettering.
OpusClip logo
Elevenlabs logo

ऑनलाइन मूवी मेकर और एडिटर

क्या आप अपने दर्शकों के लिए आकर्षक फिल्में बनाना चाहते हैं? तो फिर VEED का ऑनलाइन मुफ़्त मूवी मेकर आपके लिए ही हैं। VEED पूरी तरह से एक ब्राउज़र-आधारित वीडियो एडिटिंग टूल है जिससे आप माउस के कुछ ही क्लिकों में उच्च गुणवत्ता वाली फिल्में बना सकता है।VEED में फिल्टर, स्पेशल इफेक्ट्स, स्टिकर्स और यहां तक कि बैकग्राउंड नॉइज़ रिमूवर जैसे बेहतरीन मूवी मेकर टूल उपलब्ध हैं! इसके अलावा, आप किसी भी अवांछित दृश्य को हटाने के लिए वीडियो को एडिट, कट, स्प्लिट और मर्ज भी कर सकते हैं।VEED का ऑनलाइन वीडियो एडिटर आपको अपनी उंगलियों पर कमाल की फिल्में बनाने के लिए आवश्यक सभी उपकरण उपलब्ध कराता है। हमारा आधुनिक, सरल, और आकर्षक इंटरफ़ेस इसे उपयोग में बहुत आसान बनाता है। आप VEED के ऑनलाइन वीडियो एडिटर का उपयोग किसी भी डिवाइस से कर सकते हैं, चाहे वह आपका आईफोन हो या एंड्रॉइड फोन, मैकबुक हो , विंडोज पीसी, या लिनक्स पीसी या और कोई भी।

आपको कुछ भी डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है - VEED पूरी तरह से ऑनलाइन वीडियो एडिटर है, और सीधे आपके ब्राउज़र से काम करता है। किसी भी ब्राउज़र पर VEED का इस्तेमाल करें , चाहे वह सफारी हो, या माइक्रोसॉफ्ट एज, क्रोम, मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स, आदि। बड़े-बड़े भारी सॉफ्टवेयर और जटिल वीडियो एडिटिंग ऐप्स को अलविदा कहें। क्योकि VEED फुटेज रिकॉर्ड करने से लेकर उच्च-गुणवत्ता वाली फिल्में बनाने तक के आपके सफर को आसान बनाने के लिए उपलब्ध है।

ऑनलाइन वीडियो कैसे बनाएं

Cloud upload icon with upward arrow for submitting videos.

चरण 01

अपना वीडियो अपलोड करें

VEED पर अपनी वीडियो फ़ाइलें अपलोड करें। आप एक बार में एक फ़ाइल या ढेर सारी फ़ाइलें अपलोड कर सकते हैं।

Icon depicting video customization with a plus symbol and geometric shapes representing editable design elements.

चरण 02

अपने वीडियो को मनमुताबिक बनाये

वीडियो फ़ाइलें अपलोड हो गईं ना? बहुत बढ़िया, अब आप अपने वीडियो को मनमुताबिक एडिट करने के लिए हमारे शानदार एडिटिंग टूल्स को इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। नीचे दिए गए वीडियो ट्रैक से आप अपनी फ़ाइलों को काट, विभाजित या मर्ज कर सकते हैं। हमारे फिल्टर, स्टिकर, ऐड-ऑन, सबटाइटल जनरेटर आदि को जरूर आजमाएं।

VEED's editing interface showing the option to export your video or keep editing.

चरण 03

डाउनलोड करें, साझा करें और प्रचार करें

अब आपका वीडियो एक बढ़िया मूवी की तरह दिख रहा है ना ? शानदार, तो आप इसे डाउनलोड और शेयर करने के लिए तैयार हैं! एडिटर के ऊपरी दाएं कोने में स्थित 'निर्यात' बटन पर क्लिक करें और आपका वीडियो कुछ ही सेकंड में आपको सौंप दिया जाएगा। अब आप इसे शेयर कर सकते है!

और जानें

'मूवीज़ ऑनलाइन कैसे करें' ट्यूटोरियल

Astronaut relaxing in a lounge chair on the moon with a simple timeline control interface below, demonstrating VEED's intuitive video editing experience.

इस्तेमाल में बेहद आसान

VEED को आपकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हमारा टूल Adobe जैसे भारी-भरकम सॉफ्टवेयरों को डाउनलोड करने की आवश्यकता को हटाता है, और ऐसे अत्यधिक जटिल टूल सीखने में लगने वाले आपके बहुमूल्य समय और ऊर्जा को बचाता है।हमारा आधुनिक और सरल यूजर इंटरफेस समझने में और नेविगेट करने में आसान है।इसमें हमारी मोबाइल साइट भी शामिल है, जिसका मतलब है कि आप चलते-फिरते भी शानदार वीडियो बना सकते हैं! चाहे आप वीडियो एडिटिंग में नए हों या अनुभवी पेशेवर हों, VEED आपके लिए एक दम उपयुक्त उपकरण है। हमारी सभी सुविधाओं का उपयोग आप माउस के कुछ ही क्लिकों में कर सकते है, जिसमें स्टिकर, फिल्टर, विशेष इफेक्ट्स, सबटाइटल और भी बहुत कुछ शामिल हैं। इसके अलावा, VEED का वीडियो एडिटर अनेक फ़ाइल प्रकारों का समर्थन करता है - जिसमे MP4, MOV, AVI, WMV, FLV आदि शामिल हैं।

VEED's Auto Subtitles feature toggle enables automatic captions, shown generating 'One rainy afternoon' subtitle on video.

सबटाइटल्स जोड़ें

बिना किसी कड़ी मेहनत के अपने वीडियो में सबटाइटल जोड़ना चाहते हैं? तो फिर VEED का स्वचालित कैप्शन जेनरेटर टूल आपकी मदद कर सकता है। डॉल्बी द्वारा समर्थित, हमारा सबटाइटल जनरेटर स्वचालित रूप से आपके वीडियो के ऑडियो को ट्रांसक्रिप्ट करता है, और कुछ ही मिनटों में सबटाइटल बनाता है! अब सबटाइटल बनाने के लिए आपको ऑडियो को मैन्युअल रूप से ट्रांसक्राइब करके घंटों बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं है। VEED का सबटाइटल जनरेटर यह सब आपके लिए करता है। इसके अलावा, सबटाइटल आपके वीडियो को उन दर्शकों के लिए उपयुक्त बनाते हैं जो बहरे हैं या जिन्हें सुनने में कुछ कठिनाई होती है।या, जैसा कि अक्सर होता है, सबटाइटल के साथ लोग बिना ध्वनि के भी वीडियो देख सकते हैं। बिना आवाज़ के वीडियो देखना आज-कल आम होता जा रहा है क्योंकि कई लोग चलते-फिरते, ट्रेन में या ऑफिस में वीडियो देखते हैं। साथ ही, सबटाइटल और कैप्शन आपके वीडियो को एक पेशेवर स्पर्श देते हैं, इसलिए इसमें कोई नुकसान नहीं हैं!

VEED template for New Year's greeting videos with 'Happy New Year!' text overlay and multiple layout options.

शादियाँ, जन्मदिन और छुट्टियाँ

क्या अपनी ख़ास यादों को एक छोटी सी फिल्म के रूप में सजों के रखना चाहते हैं? तो VEED आपके लिए एकदम सही वीडियो एडिटिंग टूल है। बस अपने वीडियो किसी भी प्रारूप में और किसी भी डिवाइस से अपलोड करें। VEED के वीडियो एडिटर के माध्यम से, आप अपने वीडियो को सुव्यवस्थित करने के लिए उन्हें काट, विभाजित और मर्ज कर सकते हैं और किसी भी अवांछित हिस्से को हटा सकते हैं। अपनी फिल्म को जीवंत बनाने के लिए, अपनी पसंद का बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ने का प्रयास करें! आप VEED पर आसानी में कोई भी ऑडियो फाइल आसानी से अपलोड कर सकते हैं और इसे अपने वीडियो में ड्रैग करके और ड्रॉप कर सकते हैं। इसके अलावा, बेझिझक हो कर हमारे स्टिकर, इमोजी, फ़िल्टर, ट्रांज़िशन, विशेष इफेक्ट्स और भी बहुत कुछ को आजमाए! अतिरिक्त सुविधा के लिए, आप VEED के बैकग्राउंड नॉइज़ रिमूवर का उपयोग करके किसी भी अवांछित आवाज़ को भी हटा सकते हैं! VEED के ऑनलाइन वीडियो एडिटर का उपयोग करके अपने क़ीमती पलों को शानदार फ़िल्मों में संकलित करें और अपने परिवार के साथ आनंद लें!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • कोई कहानी सुनाये! इससे पहले कि आप एडिटिंग करना शुरू करें, तय करें कि कहानी क्या है। शुरुआत एक गहरे विचार से करें। बस अब इसे अपने दिमाग से बाहर लाये एवं इसे और बेहतर बनाने का प्रयास करें। और कोशिश करें और पहले कुछ सेकंड मजेदार हो।लोगों को स्क्रॉल करना रोक के और आपकी फिल्म देखने के लिए, आपको कुछ रोमांचक, आकर्षक, या दिलचस्प चीज़ों की ज़रूरत होगी ताकि वे और देखना चाहें। एक बार जब आप यह समझ जाए कि यह कैसे करना हैं, तो अपनी क्लिपों को VEED के ऑनलाइन मूवी मेकर में अपलोड करें।

  • अपने काम का प्रचार करने के लिए अपने नेटवर्क का उपयोग करें। सर्वोत्तम परिणामों के लिए सोशल मीडिया मार्केटिंग का लाभ उठाने और सर्वोत्तम सुझावों के लिए VEED का ब्लॉग पढ़ें।

  • वीडियो के माध्यम से एंगेजमेंट को अधिकतम करने के कई तरीके हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण तरीकों में से हैं; एक अच्छी कहानी बताना; इसे सरल और संक्षिप्त रखना; इसे आकर्षक और रोमांचक बनाना; पैटर्न-ब्रेक जोड़ना; अपने दर्शकों को कुछ बेहतर प्रदान करना; और थोड़ा हास्यात्मक होना।सुनिश्चित करें कि आपका वीडियो उच्च-गुणवत्ता वाला हो, और उसमें कोई भी अनावश्यक फ़ुटेज नहीं हो। VEED का ऑनलाइन वीडियो एडिटर आपको सभी उल्लिखित चीज़े करने में मदद कर सकता है!

  • अपनी पसंदीदा ऑडियो फ़ाइल को अपलोड करें और एडिटर में ऑडियो ट्रैक को वीडियो ट्रैक के ऊपर रखें। बस ड्रैग करके और ड्रॉप करें, यह वास्तव में इतना आसान है।आवश्यकतानुसार उसे समायोजित करें, काटें, मर्ज करें और विभाजित करें। आप हमारे मूवी मेकर द्वारा कोई ऑडियो हटा भी सकते हैं और किसी बी-रोल क्लिप पर संगीत या वॉयसओवर लगा भी सकते हैं।

  • VEED कई कारणों से सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन वीडियो निर्माता है। सबसे पहले, यह उपयोग करने के लिए एक दम मुफ्त है, और ना ही कोई खाता बनाने या साइन अप करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा, यह तेज़ हैं, उपयोग में आसान हैं और नौसिखियों के लिए एकदम सही है। हमारे विस्तृत उपकरण आपको केवल एक बटन के स्पर्श में शानदार वीडियो बनाने के लिए महत्वपूर्ण सभी सुविधाएं प्रदान करते हैं।

  • VEED मोबाइल उपकरणों पर भी बढ़िया काम करता है! बस अपने पसंदीदा मोबाइल ब्राउज़र पर वीईईडी का वीडियो एडिटर खोलें, अपनी वीडियो फाइल/फाइलें अपलोड करें और एडिटिंग शुरू करें! यह बेहद आसान है, किसी ऐप्स की आवश्यकता नहीं है, और ना ही किसी भुगतान या क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता है। VEED का सरल और उपयोग में आसान ऑनलाइन वीडियो एडिटर सभी प्रकार के डिवाइस - लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल आदि में आसानी से काम करता है।

Trusted by 1M+ creators

जब अद्भुत वीडियो की बात आती है, तो आपको केवल VEED की आवश्यकता होती है

किसी क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता नहीं

ऑनलाइन मूवी मेकर

एक ऑनलाइन मूवी मेकर से कहीं बढ़ कर

अपनी फिल्म बनाने से लेकर प्रचार वीडियो बनाने तक - आप यह सब VEED के ऑनलाइन वीडियो एडिटर के द्वारा कर सकते हैं।अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए पॉडकास्ट वीडियो बनाएं, टिकटॉक वीडियो टीज़र एडिट करें, अपनी फिल्म के IGTV ट्रेलर में सबटाइटल लगाए, और भी बहुत कुछ! चाहे वह शादी के महत्वपूर्ण पल हो या किसी अवकाश के यादगार लम्हे हो या कोई जन्मदिन की पार्टी, VEED किसी भी विशेष अवसर के लिए उच्च गुणवत्ता वाली फिल्में बनाने के लिए सबसे अच्छा फिल्म मेकर है। आज ही निःशुल्क वीडियो बनाना प्रारंभ करें। बिना किसी क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता के।