Trusted by 1M+ creators
एमपी3 से एफएलएसी
एमपी3 फाइलों को एफएलएसी और अन्य वीडियो प्रारूपों को एमपी3 में ऑनलाइन कनवर्ट करें, निःशुल्क
किसी क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता नहीं

4.6
2,100+ समीक्षाएँ















एमपी3 फाइलों को एफएलएसी में कैसे बदले:
चरण 01
फ़ाइल प्रारूप का चयन करें
पहले बॉक्स पर क्लिक करें और एमपी3 को फाइल फॉर्मेट के रूप में चुनें, फिर उसके बगल वाले बॉक्स पर क्लिक करें और एफएलएसी चुनें।
चरण 02
अपलोड और कनवर्ट करें
'फाइल चुनें' पर क्लिक करें और अपने फोल्डर से अपनी एमपी3 फाइल चुनें। आप फ़ाइल को बॉक्स में ड्रैग और ड्रॉप भी कर सकते हैं। 'कनवर्ट फ़ाइल' पर क्लिक करें।
चरण 03
फ़ाइल डाउनलोड करें
डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और आपकी एफएलएसी फाइल कुछ ही सेकंड में आपके डिवाइस में सेव हो जाएगी।
और जानें
'एमपी3 फाइलों को एफएलएसी में कैसे बदले' ट्यूटोरियल
एमपी3
एमपी3 वर्तमान समाय में उपयोग में आने वाला सबसे लोकप्रिय ऑडियो स्टोरेज फॉर्मेट है। एमपी3 फाइलें आमतौर पर गाने, संगीत और रिकॉर्डिंग को स्टोर करती हैं। अन्य प्रारूपों के विपरीत, एमपी3 डिवाइस मेमोरी को बचाने के लिए ऑडियो को बहुत छोटे फ़ाइल साइज में स्टोर करता है। फलस्वरूप यह सबसे व्यापक रूप से समर्थित फ़ाइल प्रारूपों में से एक बना हुआ है, जिसे लगभग किसी भी उपकरण पर और लगभग किसी भी मीडिया प्लेयर पर चलाया जा सकता है। एमपी3 फ़ाइल की क्वालिटी अलग-अलग हो सकती है, क्योंकि यह कम्प्रेशन के समय उपयोग किये जाने वाले "बिट रेट" पर निर्भर करती है। सामान्यतः बिट रेट 128, 192 और 256 केबीपीएस होती हैं। अधिक जानकारी के लिए आप अपनी फ़ाइल की डिटेल्स भी देख सकते हैं।
एफएलएसी
एफएलएसी फाइलें को अधिकांश मैक, आई ओएस या एंड्राइड उपकरणों पर नहीं चलायी जा सकतीं। इन्हे आसानी से बिना किसी परेशानी के चलाने के लिए आमतौर पर एफएलएसी प्लग इन या किसी अन्य प्रारूप में रूपांतरण करने की आवश्यकता होती है। यदि आप भी कोई एफएलएसी फ़ाइल चलाना चाहते हैं, तो अपने डिवाइस पर वीएलसी मीडिया प्लेयर डाउनलोड करें, या इसे एमपी3 जैसे अधिक संगत प्रारूप में बदलें। हालाँकि, एफएलएसी फाइलें भी एक बेहतरीन गुणवत्ता वाली ऑडियो प्रदान करनी है, क्योंकि कम्प्रेशन करने पर भी इसकी गुणवत्ता को कम नहीं होती है। एफएलएसी कम्प्रेशन फ़ाइल साइज को आधे से भी अधिक कम कर देता है, जिससे इन फाइलों को आपके डिवाइस में स्टोर करना या इंटरनेट पर शेयर करना आसान हो जाता है। एफएलएसी एक ओपन सोर्स और हानिरहित कम्प्रेशन प्रारूप है। इसका पूरा नाम "फ्री लॉसलेस ऑडियो कोडेक" है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- अपनी एमपी3 फाइल चुने
- वांछित प्रारूपों की सूची से एफएलएसी चुनें
- अपलोड और कनवर्ट करें
एफ़एलएसी लॉसलेस फ़ाइल स्वरूप है, लेकिन एमपी3 नहीं है। इसलिए हानिपूर्ण कम्प्रेशन से लॉसलेस प्रारूप में परिवर्तन होगा।
हां, एफ़एलएसी जैसी लॉसलेस फाइलें 320 केबीपीएस तक कंप्रेस की गई फाइलों से बेहतर होती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि लॉसलेस फाइलें गुणवत्ता में बिना किसी नुकसान के ऑडियो को कंप्रेस करती हैं, और इसलिए उनका बिटरेट 320 केबीपीएस से अधिक होता है।
यह आपके एमपी3 ऑडियो के बिटरेट पर निर्भर करता है, लेकिन कई लोगो को एफ़एलएसी की ध्वनि गुणवत्ता और निम्न गुणवत्ता वाले एमपी3 के बीच अंतर समझ जाते है।
Trusted by 1M+ creators
जब अद्भुत वीडियो की बात आती है, तो आपको केवल VEED की आवश्यकता होती है
किसी क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता नहीं

एक एमपी3 से एफ़एलएसी कनवर्टर से कहीं बढ़ कर
VEED आपके एमपी3 फाइलों को एफ़एलएसी और अन्य ऑडियो प्रारूपों में बदलने के अलावा भी बहुत कुछ कर सकता है। एक ऑडियो कनवर्टर होने से कहीं बढ़ कर, VEED को एक शक्तिशाली वीडियो एडिटिंग सॉफ़्टवेयर के रूप में जाना जाता है, जिसमें शानदार सुविधाओं और टूल्स की एक विशाल श्रृंखला उपलब्ध है। इसके अलावा, इसका उपयोग करना बेहद आसान हैं और आसान इंटरफ़ेस का मतलब है कि आपको अपने वीडियो को प्रोफेशनल बनाने के लिए किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं है। आज ही हमारे वीडियो एडिटर को आजमाएं और सीधे अपने ब्राउज़र से शानदार वीडियो बनाना शुरू करें! डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है।